हमारे बारे में

W3.CSS

Avatar
Premchandra Mishra

Chairman of Organisation


W3.CSS

2020 मे प्रेमचन्द्र मिश्र द्वारा वसुन्धरा किसान सामाजिक सेवा समिति का पंजीकरण अधिनियम संख्या 21, 1860 के तहत पंजीकरण कराया गया, ये संस्था निर्धन और साधनहीन बच्चों की शिक्षा के लिए ,निर्धन किसानो के लिए,ग्रामीण क्षेत्र मे स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने एवं जल संरक्षण पर काम करता है। इस समिति का उद्देश्य साधनहीन और निर्धन बच्चों को भविष्य का बेहतर इंसान और जागरूक नागरिक बनाना है। इस समिति ने गरीब तबके के बीच स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम तक बनाए हैं। इन कार्यक्रमों में साधन संपन्न लोग अपने निर्धन भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं। इस परियोजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षित करके भारत में गरीबी के दुष्चक्र को तोड़ना है। ये एनजीओ अपने दान किए पैसों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।अगर आप वसुन्धरा किसान सामाजिक सेवा समिति के जरिए दान करते हैं तो वे आपको इसकी सटीक जानकारी देंगे कि आपका पैसा कहां गया और उस पैसे की फीडबैक रिपोर्ट भी आपको दी जाएगी ये संस्था स्थापना के बाद से ही भारत के निर्धन,असहाय,ग्रामीण विकास,साक्षरता,गंभीर बीमारियों से पीड़ित और अकेले रहने वाले बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम करता है। ये संस्था बुजुर्गों को दवा, इलाज के साथ ही मानसिक और शारीरिक सपोर्ट देने के लिए भी काम करता है।

Post a Comment